फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 लापता किशोरी दिल्ली से बरामद, आरोपी पकड़ा 

Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरामदगी।
विज्ञापन
बागपत। शहर के एक मोहल्ले से 10 दिन पहले से लापता किशोरी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन में छापामारी कर बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। लड़की ने पुलिस को अपने परिजनों के सामने कहा वह अपनी मर्जी से गई थी। उसने निकाह कर लिया है। 
विज्ञापन


 बागपत शहर के एक मोहल्ले से लड़की रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। तलाश करने पर परिजनों को उसका कहीं पता नहीं चला था। बाद में परिजनों ने एक युवक पर उसके अपहरण करने का आरोप लगाकर कोतवाली पर शिकायत की थी। पुलिस तभी से ही उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी है। मंगलवार को पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस उनको लेकर कोतवाली पर पहुंचे। पता चलते ही लड़की के परिजन वहां पर पहुंच गए। पुलिस के सामने उसने कहा  उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। वह तो अपनी मर्जी से गई थी। उसने खुद को बालिग बताया और कहा वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। कोतवाली पुलिस ने कहा लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें