फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफीसा की हत्या में पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 01 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
विज्ञापन
बागपत। शेखपुरा गांव में विवाहिता नफीसा की हत्या के मामले में उसके पति मेहराज समेत पांच सदस्यों के खिलाफ बिनौली थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर उसको जिंदा जलाने का आरोप लगा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बरसिया गांव के नफीस पुत्र रफीक ने बताया कि उसकी बहन नफीसा का निकाह शेखपुरा गांव के मेहराज के साथ करीब 13 साल पहले हुआ था। नफीसा को उसके ससुराल वाले काफी परेशान करते थे। आए दिन उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे। 17 सितंबर को नफीसा के ऊपर उसके ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। नफीसा बुरी तरह से झुलस गई थी। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

इस मामले में नफीस की तहरीर पर आरोपी पति मेहराज के अलावा साजिद, मुमताज, नाबिदा और फरजाना के खिलाफ बिनौली थाना पर रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी रणवीर यादव का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नफीसा ने पति पर लगाया था जलाने का आरोप 
बागपत। इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के मुताबिक नफीसा ने अस्पताल में उपचार के दौरान बयान दिया था कि उसके पति मेहराज ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें