फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट गए गरीबों को मिले गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
छूट गए गरीबों को मिले गोल्डन कार्ड
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना पर लोगों का कहना है कि पात्र वंचित रह गए हैं। जो लोग छूट गए हैं, उन्हें लाभ मिलना चाहिए। सर्वे दोबारा कराना चाहिए। कई गांव ऐसे हैं, जिनमें एक भी पात्र को लाभ नहीं मिला।
बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी पंकज कुमार का कहना है कि अपात्रों का चयन सर्वे में कर लिया गया है, जबकि पात्र छोड़ दिए गए हैं। जिन परिवारों में सरकारी नौकरी हैं और अपना घर है, उन्हें योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत निवासी सतीश का कहना है कि सर्वे दोबारा होना चाहिए। जो पात्र छूट गए हैं, उन्हें शामिल किया जाना चाहिए। प्रत्येक गरीब को गोल्डन कार्ड का लाभ मिलना चाहिए।
बागपत के जाहिद का कहना है कि सर्वे करने वालों की जांच प्रशासन को करानी चाहिए। गलत सर्वे किया गया है।
केस-1 : बड़ौत के विजयपाल का कहना है कि वह पात्र हैं, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। परिवार को लाभ मिलना चाहिए।
केस-2 : पिचोकरा गांव के मोहम्मद कासिम का कहना है कि उनके बच्चे मानसिक तौर पर कमजोर हैं। वह गरीब हैं। उन्हें योजना का लाभ मिलना चाहिए।
केस-3 : नया गांव के हरेंद्र का कहना है कि सभी पात्रों का चयन कर योजना का लाभ दिया जाना चाहिए।
केस-4 : बड़ौत के सतेंद्र का कहना है कि सर्वे गलत हुआ है। योजना से वंचित हैं, जबकि वह इसके लिए पात्र हैं।
केस-5 : बिजरौल गांव के अमित कुमार का कहना है कि योजना में पात्र छोड़ दिए गए हैं। योजना का लाभ सभी पात्रों को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें