फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार युवकों ने नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल-मुबारिकपुर मार्ग की पूर्वी यमुना नहर पर बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों से नगदी लूट ली। पीड़ितों ने मामले की सूचना खेकड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

महरामपुर निवासी तीन भाई पुनीत, सुमित व सचिन बाइक से गाजियाबाद के भोपुरा से पूर्वी यमुना नहर के रास्ते गांव लौट रहे थे। रटौल -मुबारिकपुर मार्ग की रटौल पुलिया के पास दो बदमाशों ने लाठी डंडो के बल पर उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट कर 18 हजार पांच सौ रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना खेकड़ा पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें