फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे पड़े माइनर-रजबहे, किसानों की फसलें सूखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर से जुड़े शिकोहपुर माइनर पिछले दो साल से सूखा पड़ा है और मीरापुर रजबहे में भी पानी नहीं है। जिसके कारण किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

शिकोहपुर माइनर चार किमी लंबा है। इससे शिकोहपुर, बड़ौली व बड़ौत के काफी किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। लेकिन माइनर में पानी न होने के कारण किसान अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान अरुण, कपिल, देवेन्द्र, पुष्पेन्द्र आदि ने बताया कि पिछले दो साल से माइनर में पानी नहीं आया है। न ही माइनर की सफाई हुई है। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मीरापुर रजबहे में भी पानी छोड़ने की मांग
बड़ौत। मीरापुर रजवाहे से जुडे़ धनौरा सिल्वर गांव निवासी किसान सत्यवीर सिंह राठी, अजयपाल व बिजरौल गांव निवासी संजय चौधरी ने बताया कि मीरापुर रजबहे में भी काफी समय से पानी नहीं आया।
विज्ञापन

ये बोले सिंचाई विभाग के अधिकारी------
सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजपाल ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर में पानी आ चुका है, इस नहर से जुड़े मीरापुर रजवाहे व शिकोहपुर रजवाहे में भी जल्द पानी आ जाएगा। रोस्टर से किसानों को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें