उर्र्दू कॉलोनी का मामला, आधा दर्जन लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गुराना रोड स्थित उर्दू कालोनी पर पुरानी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
एक पक्ष से जान मोहम्मद व दूसरे पक्ष से इरशाद में छह माह से रंजिश चली आ रही है। कई बार उनके बीच झगड़ा भी हो चुका है। बृहस्पतिवार की रात एक बार फिर इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इस संघर्ष में एक पक्ष से जान मौहम्मद, मुनाजरा व दूसरे पक्ष से इरशाद व अन्य तीन तीन लोग घायल हुए है। झगडे़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।