फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में मिलावटी मावा बिगाड़ देगा सेहत

विज्ञापन
बागपत में तैयार होता मावा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
त्योहारों में मिलावटी मावा बिगाड़ देगा सेहत
विज्ञापन

बागपत। दीपावली का त्योहार आते ही मिलावटी मावा बनाने का काम शुरू हो गया है। भट्ठियों पर मिलावटी मावा तैयार कर दिल्ली में सप्लाई किया जा रहा है। मिल्क पाउडर, रिफाइंड ऑयल सहित दूसरे केमिकल मिलाकर यह मावा मनाया जा रहा है। मिलावटी मावे से दीपावली के लिए मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। ऐसी मिठाइयों से सेहत मुश्किल में पड़ सकती है।
दीपावली पर मावे की मांग और खफत बढ़ने के कारण ही मिलावट का खेल बढ़ गया है। जिले में दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में मिठाई तैयार करने वाले दुकानदार इस मावे को खरीद रहे है। जो स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदेह है। मिलाना, फौलादनगर, झूंडपुर, गढ़ी कांगरान, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल, दोघट, टीकरी, पुसार, बरनावा, बिनौली, रमाला, वाजिदपुर, गुराना, बड़ौली, सरूरपुर, धनौरा सिल्वरनगर, अमीनगर सराय आदि गांवों में मावा तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

---------------------
ऐसे बनाते हैं मिलावटी मावा
बागपत। मिलावटी मावा बनाने के लिए पहले शुद्ध दूध से क्रीम निकाल ली जाती है। इसके बाद सिंथेटिक दूध में यूरिया, डिटरजेंट, रिफाइंड और वनस्पति घी मिलाया जाता है। मावे में चिकनाहट लाने के लिए वनस्पति और रिफाइंड को दोबारा मिलाया जाता है। यही नहीं मावे को ज्यादा दिन तक सुरक्षित रखने के लिए उसमें खास केमिकल डाले जाते हैं। इसके अलावा मिल्क पाउडर से भी मावा तैयार किया जा रहा है।
---------------------
मिलावटी मिठाइयां भी हो रही हैं तैयार
बागपत। जिले में मावे के अलावा मिलावटी मिठाई बनाने की भी कई फैक्ट्रियां अवैध रूप से चल रही हैं। बड़ौत में औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्रियों मेें दीपावली के लिए मिलावटी मिठाई तैयार की जा रही है। दीपावली और अन्य त्योहारों पर ये मिठाइयां सप्लाई की जाएंगी।
विज्ञापन

----------------------
मिलावटखोरों पर होगी कार्रवाई
बागपत। जिला खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन के अभिहित अधिकारी चितरंजन ने बताया कि दीपावली को देखते हुए टीम 24 घंटे अलर्ट है। मिलावटी मावे और मिठाइयों की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। दुकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। संदिग्ध मावे के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें