फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्यों के उत्पीड़न के मुद्दे पर आईजी से मिले रालोद नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद नेता जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार को आईजी प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन सत्तारूढ़ नेताओं के दबाव में पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कर रहा है। यदि इस पर रोक नहीं लगी तो महापंचायत बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रालोद नेताओं ने बताया कि वार्ड तीन के जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी को थाने में बुलाकर भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का दबाव बनाया गया। वार्ड 17 की जिला पंचायत सदस्य शाहिदा के 40 वर्ष पुराने मकान को सरकारी भूमि पर बताया जा रहा है। पैरवी करने पर उनके पुत्रों के खिलाफ फायरिंग का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके अतिरिक्त वार्ड 12 के सदस्य सुनील कुमार के स्कूल पर नोटिस भेजा गया है। यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो जनता सड़कों पर उतरेगी और इस मामले में महापंचायत बुलाई जाएगी।
आईजी ने एसपी से फोन पर कहा कि जिला पंचायत चुनाव में पुलिस पर पक्षपात का आरोप नहीं लगना चाहिए। किसी के दबाव अथवा प्रभाव में आकर नियम विरुद्ध काम नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुंहतोड़ जवाब देगी जनता
रालोद के राष्ट्रीय सचिव व मद्य निषेद्य बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा कि बागपत के वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी अपने ही गांव बरनावा में खाद-बीज और पेस्टीसाइड की दुकान करते हैं। वह सामाजिक व्यक्ति हैं। इसलिए जनता ने उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है। भाजपा नेता महबूब अल्वी का उत्पीड़न कराकर उनकी वोट हासिल करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। पहले अवैध तरीके से थाना बिनौली में लाकर धमकाने की कोशिश की गई थी। अब दबाव बनाने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। यह लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या है। बागपत की जनता तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें