फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी पहनवाकर दिया संदेश, खाप चौधरी हमारे साथ

विज्ञापन
बागपत के बासौली गांव में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र सिंह, 360 पाल? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- सांसद के बेटे व बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी को गठवाला, देशखाप, पालम खाप के चौधरियों ने पहनाई पगड़ी
विज्ञापन

- सीएम योगी आदित्यनाथ आधा घंटे तक कार्यक्रम में रहे, स्थानीय नेताओं से की बात
- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी करीब 25 मिनट तक कार्यक्रम में रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बासौली गांव में भले ही सांसद डा. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत आर्य और पुत्रवधू प्रीति की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे हो और नव युगल को आशीर्वाद देकर लौट गए हो। मगर, स्टेज पर सीएम योगी आदित्यनाथ को गठवाला, देशखाप, पालम खाप के चौधरियों के हाथों से पगड़ी पहनवाकर संदेश दिया गया कि खाप चौधरी आज भी हमारे साथ है।
सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से निर्धारित समय 11 बजकर पांच मिनट की जगह 15 मिनट देरी से बासौली गांव पहुंचे। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व परिजनों के साथ ही कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। सीएम सीधे स्टेज पर सांसद के बेटे प्रकेत आर्य व बहू प्रीति को आशीर्वाद देने पहुंच गए। दोनों को आशीर्वाद देने के बाद स्टेज पर ही देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह, 360 पालम खाप के चौधरी राजेंद्र चौहान को बुलाया गया। तीनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पगड़ी बांधी और सीएम से बातचीत की। इससे संदेश दिया गया कि खाप चौधरी आज भी भाजपा के साथ है। बता दें कि देशखाप चौधरी लगातार किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े रहे और इनके नेतृत्व में बड़ौत में किसानों के पक्ष में नेशनल हाईवे पर धरना भी चला था। हालांकि अब सरकार ने कानून रद्द करने के साथ ही किसानों की अन्य मांगों को भी मान लिया है।
विज्ञापन

सीएम आधा घंटा तक रुके, केवल फलाहार किया
सीएम योगी आदित्यनाथ रिसेप्शन कार्यक्रम से 11 बजकर 50 मिनट पर लौट गए। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण, सांसद डा. सत्यपाल सिंह और अन्य नेताओं के साथ बैठकर बातचीत की। सीएम ने खाने की जगह केवल फलाहार किया।
एक घंटा देरी से पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर
सीएम योगी आदित्यनाथ के वापस जाने के करीब एक घंटे बाद 12 बजकर 50 मिनट पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वे भी सांसद डा. सत्यपाल सिंह व अन्य नेताओं के साथ सीधे स्टेज पर गए और नव युगल को आशीर्वाद दिया। वह भी सामान्य खाना खाने के बाद कुछ देर रुककर लौट गए।
लोगों ने कहा कि सांसद ने दिखाया अपनापन
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने बेटे प्रकेत आर्य की शादी के रिसेप्शन का पैतृक गांव बासौली में होना कई दिन से चर्चा में है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायकों का जमावड़ा यहां रहा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को भी बुलाया गया था। इस पर लोगों ने कहा कि सांसद ने गांव में कार्यक्रम करके अपनापन दिखाया है। सेवाराम और राजेंद्र आदि ने कहा कि यह गांव के लिए काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से गांव तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही
सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य सियासी दिग्गजों के आगमन से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से लेकर करीब तीन किलोमीटर बासौली गांव तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सड़क पर जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के लिए एसपी से लेकर कई एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर व भारी पुलिस बल लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें