फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को मिलेगी 300 से अधिक सीटें : साध्वी प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। साध्वी प्राची दीदी ने कहा कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी। 300 से ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेगी। भाजपा के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। रविवार को बासौली गांव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के बाद जाहरवीर गोगा आश्रम में पहुंची साध्वी प्राची दीदी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की सभी मांगे पूरी की है। उन्हीं के हित में कृषि कानून लाए गए थे और उन्हीं को खुश करने के लिए आगे के सभी कदम उठाए गए हैं। किसानों के आंदोलन का यूपी के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस बार भी भाजपा प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें प्राप्त करेगी, क्योंकि भाजपा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें