संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। तमेलागढ़ी गांव के नेताजी सुभाषचंद बोस मेमोरियल इंटर काॅलेज में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। वहां मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा एक में परहित छिल्लर, सुमित, कक्षा दो में आलिया, कक्षा तीन में अभय देशवाल, कक्षा चार में कमल, कक्षा पांच में आरजू, कक्षा छह में भूमि, कक्षा सात में अमन, कक्षा आठ में फलक, कक्षा नौ में आदिवा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा 10 की राधा को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रुकमपाल यादव, सतीश कुमार, उमेश कुमार, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, सीमा, ऋतु, फरजाना आदि मौजूद रहे। वहीं फकीरचंद सरस्वती विद्या मंदिर दोघट का वार्षिक परिणाम भी घोषित किया गया। इसमें नर्सरी के अभिराज पंवार, एलकेजी में रुद्र कुमार, यूकेजी में रुद्रप्रताप, कक्षा एक में साक्षी, कक्षा दो में अंजलि, कक्षा तीन में अवनी, कक्षा चार में रिया, कक्षा पांच में ऋतिक, कक्षा छह में आराध्या पंवार, कक्षा सात में ज्योति, कक्षा आठ में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, अनिल जैन, रामनिवास गुप्ता, आशीष जैन आदि मौजूद रहे।