फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्तों और बंदरों का आतंक, बच्चों सहित 40 को काटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षेत्रीय लोगों ने की हमलावर कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कुत्तों और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बच्चों, महिलाओं सहित 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी ने रटौल पीएचसी पर पहुंचकर एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाई। क्षेत्रीय लोगों ने हमलावर कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
रटौल कस्बे के अलावा गढ़ी कलंजरी, गौना, फुलैरा, लहचौड़ा आदि गांवों में कुत्तों और बंदरों का आतंक बना हुआ है। लहचौड़ा निवासी 80 वर्षीय शकुंतला यादव सोमवार सुबह कमरे में बैठी हुई थीं, तभी बंदर ने घुसकर हाथ में काट लिया। महिला को रटौल पीएचसी पर भर्ती कराया और वहां से गंभीर हालत होने पर दिल्ली के जीटीबी के लिए रेफर कर दिया। रटौल के बालेश्वर, रूमान को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। हारिस, साहिब को बिल्ली ने काटकर घायल किया। फुलैरा के दोहा, गुलशन, अशोक को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सिंगौली के राहुल को कुत्ते व गौना के अनिल, खुशी, सीमा, सतीश को कुत्तों और बंदरों ने काटकर घायल किया। इनके अलावा गढ़ी कलंजरी में मासूम कनिक्ष, यशवी, सतीश, अजब सिंह को बंदरों ने काटा तो उन्होंने रटौल पीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। लोगों ने बंदरों और कुत्तों को पकड़वाने की मांग की। वहीं खेकड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर हसन ने बताया कि घायलों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायलों को लगाई एंटी रेबीज वैक्सीन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि कुत्तों और बंदरों के काटने से घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इनमें टटीरी निवासी रेनू, कार्तिक, आवरण, हिमांशु, लक्ष्य, बुढ़ैड़ा निवासी आरव, पदड़ा निवासी हार्दिक, शीला, बली निवासी वैभव, तेड़ा निवासी अंशु, ब्राह्मण पुट्ठी निवासी कनक, मीतली निवासी हिमांशु को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें