-असारा के मुस्लिम इंटर कॉलेज में हुआ समारोह
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आसरा के मुस्लिम इंटर कॉलेज में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शकील अहमद ने बताया कि यह समारोह छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऋतिक कुमार ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अब्दुल समद ने 76 फीसदी अंक हासिल किए। इनके अलावा सना, वाफिया और समीर अल्वी ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। हाईस्कूल की परीक्षा में जिया ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। अरमान ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मिस्बाह सैफी ने भी 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। इन सभी छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शकील अहमद ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मान समारोह में मुस्तकीम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद दानिश, अमजद खान, तनवीर अहमद, गय्यूर और सोनू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी लोगों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।