-अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस माैके पर मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा छह में मयंक ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में लविश ने प्रथम, लक्की ने द्वितीय व कक्षा आठ में प्रिंस ने प्रथम व सरस दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ में सत्यम ने प्रथम व नाजिद द्वितीय व अमृत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में विनीत ने प्रथम, वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक एवं स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने कहा कि एक अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। इस दौरान अजयवीर, राज मंगल, दीपक सिंह, शैलेंद्र कुमार, चट्टान सोनकर, विकास कुमार मानव, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।