-मरीजों के लिए खून के सैंपल, लोगों को सफाई के प्रति किया जागरूक
फोटो- पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को जांच शिविर लगाया। चिकित्सकों ने 64 मरीजों की जांच कर दवाई दी। बुखार के 12 मरीज मिले, जिनके खून के सैंपल लिए गए। वहीं लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ला में बुखार से किशोर आरिश की मौत व अन्य के बुखार की चपेट में आने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को कस्बे में पहुंची। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया और मुनादी कराकर मरीजों को जांच कराने के लिए कहा गया। शिविर में डाॅ. साजिया, डाॅ. गौरव, संदीप ने मरीजों की जांच की। 64 मरीजों को दवाई दी गई और बुखार के 12 मरीज मिले। शिविर मेें खांंसी, जुकाम, त्वचा, पेट दर्द और शरीर दर्द के मरीज भी आए।