फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को ट्राफी देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपी बोर्ड दसवीं और इंटरमीडिएट के मंडल टॉपर छात्र-छात्राओं को ट्राफी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डायरेक्टर ने बताया कि हाईस्कूल में 387 और इंटरमीडिएट में 347 छात्र पंजीकृत थे। दोनों ही कक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि 12वीं में अंशी ने 97.8 प्रतिशत के साथ मंडल टॉप कर जनपद का नाम रोशन किया है। इसके अलावा 10वीं में अर्जुन चौधरी ने 93.8 प्रतिशत के साथ जनपद टॉप किया है। इसके अलावा कॉलेज की अनुष्का चौधरी 93.8, अनुष्का 93.4, तराना 93 प्रतिशत, दिव्यांशी दांगी 92.2, शगुन 91.8 प्रतिशत, आरजू 91.6 प्रतिशत, यश भारद्वाज 91 प्रतिशत, प्रीति 90.6 प्रतिशत, विजय लक्ष्मी 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बताया कि दो वर्षों से यूपी बोर्ड रिजल्ट में कॉलेज यूपी टॉपर भी रहा है। सभी मेधावियों को डायरेक्टर व प्रधानाचार्य ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगेश राणा, प्रवीण राणा, मोनिका, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें