संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनेश्वर मिश्र की जयंती की पूर्व संख्या बढ़ती महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में सपा कार्यकर्ताओें ने सात किलोमीटर साइकिल यात्रा निकाली।
सपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में साइकिल औद्योगिक पुलिस चौकी से पीएन शर्मा पार्क, बड़ौली होते हुए पुलिस चौकी पर ही समाप्त हुई। इसके बाद में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनेश्वर मिश्र की जीवन पर प्रकाश डालते हुए सुरेंद्र पवार ने कहा कि वे सात बार केंद्रीय मंत्री बने, फिर भी उनके पास अपनी गाड़ी और बंगला नहीं था। उन्होंने बढ़ते भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सपा ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। इस अवसर पर निर्दोष गुप्ता, मोहम्मद नाजिम, निखिल पंवार, बृजपाल अमीन, अशोक तोमर, सहदेव सिंह ओमपाल सिंह, नवाब, समरपाल, सोनू अबरार, रामबीर, अमित, रफीक, इमरान, रियाजुद्दीन, अंकित गुप्ता, अशोक शामिल रहे।