बड़ौत। गाडविन इंटर कॉलेज किरठल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुबोध कुमार चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के इंटरमीडिएट का छात्र अंकुश ने जनपद बागपत में दूसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम जनपद में रोशन किया है। हाईस्कूल में मोहम्मद आतिफ ने 90.33 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, निखिल कुमार ने 88.66 प्रतिशत के साथ द्वितीय, विशेष तोमर ने 88.5 प्रतिशत के साथ तीसरा, शालू ने 88 प्रतिशत के साथ चौथा, शिवम ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में अंकुश ने 88.4 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज में प्रथम व जनपद में द्वितीय स्थान, साहिल ने 83.4 के साथ कॉलेज में द्वितीय, दीपांशु ने 80.6 के साथ तीसरा प्राप्त किया। मेधावियों को सम्मानित किया गया।