फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजरोल की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
बिनौली में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता जीतने के बाद खुशी मनाते विजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली। ब्लॉक बिनौली परिसर में हुई शहीद भगत सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिजरोल ने बिनौली की टीम को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

रविवार रात तक हुए मैचों में सिरसलगढ़ की टीम ने फजलपुर की टीम को हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों में बिजरोल की टीम ने भगत सिंह क्लब बड़ौत और बिनौली की टीम गलेहता की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में कांटे के मुकाबले में बिजरोल की टीम ने बिनौली की टीम को 48-45 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता टीम के बेस्ट रेडर मनीष व बेस्ट केचर निखिल चुने गए। विजेता टीम के खिलाड़ियों को समाजसेवी धामा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में रेफरी अजीत धामा, अमन रहे। प्रतियोगिता में विशाल धामा, मनोज धामा, अनुज धामा, अक्षय त्यागी, हनी, मोनू, अनिरुद्ध, अमित भाटिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें