-फर्जी नंबर प्लेट और बाइक बरामद, जेल भेजा
फोटो संख्या 5
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने सोमवार काे अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा से चोरी की गई बाइक व फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि एक युवक बाइक के पास खड़ा है और बाइक चोरी करने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तो युवक भागने लगा। हालांकि पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया राहुल पुत्र राजकुमार निवासी फफराना जनपद गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा से चोरी की गई बाइक व एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।