फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ससुराल आए मेरठ के युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक विनीत का फाइल फोटो: स्रोत परिजन
विज्ञापन
- रोशनगढ़ गांव का मामला, मृतक के चाचा ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। मेरठ के शेरगढ़ी गांव से रोशनगढ़ गांव में अपनी सुसराल आए विनीत (25) की बुधवार शाम मौत हो गई। विनीत के परिवार वालों ने ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ जिले के शेरगढ़ी गांव निवासी अनिल ने बताया कि उसके भतीजे विनीत की शादी दो साल पहले रोशनगढ़ गांव की सुभारती से हुई थी। काफी समय से विनीत और उसकी पत्नी में विवाद चल रहा था। इसके चलते सुभारती अपने मायके आई हुई थी। बुधवार को विनीत अपनी मां के साथ रोशनगढ़ गांव स्थित अपनी ससुराल में गया और पत्नी को ले जाने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बुधवार शाम विनीत की तबीयत खराब हो गई। ससुराल वाले उसे लेकर पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे। पिलाना सीएचसी के चिकित्सकों ने विनीत को मृत घोषित कर दिया। अनिल ने बताया कि उसके भतीजे विनीत को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। इस मामले में जांच अधिकारी शैलेंद्र मुरारी दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

मृतक विनीत का फाइल फोटो: स्रोत परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें