फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1607 सेंपल, 22 पॉजिटिव, सात डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में शुक्रवार को 1607 लोगों की जांच की गई। इसमें 22 कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि सात मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक जिले में 31 लोगों की संक्रमण मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को 1607 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार को सात मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2206 हो गई है। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जाना कोरोना के मरीजों का हाल
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कंटेनमेंट क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव करने व लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कोरोना संक्रमण के मरीजों से वीडियो कॉल पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बैठक में सीएमओ डॉ आरके टंडन, सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह एवं अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें