फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ मार्ग पर हादसा, रोहटा में दो कारों की टक्कर, एक चालक की मौत, तीन घायल

Mon, 06 Jul 2026 02:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पुट नर्सरी के पास दो तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत में एक चालक भूपेंद्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पुट नर्सरी के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार से आ रही दो कारों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर दोनों कारें तेज गति से चल रही थीं। पुट नर्सरी के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूचना पर पहुंची रोहटा थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

उपचार के दौरान चालक भूपेंद्र की मौत

विज्ञापन

हादसे में घायल स्विफ्ट कार चालक भूपेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें