फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहसूमा में पुलिस मुठभेड़, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, नकदी-आभूषण और तमंचा बरामद

Thu, 10 Sep 2026 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ। नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर की रात तजपुरा गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास नाले की पुलिया पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि भागते समय एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

विज्ञापन


मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर किए थे चोरी
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को बहसूमा के मारकपुरिया निवासी जितेंद्र सिंह ने थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और लाइसेंसी राइफल के कारतूस चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर बहसूमा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो भागने लगे
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर की रात तजपुरा गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मवाना-बहसूमा मार्ग की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद दोनों पैदल भागने लगे।

पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
पुलिस का कहना है कि दोनों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी हारुन के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके साथी महरूम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल हारुन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
 

चोरी की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 1,43,500 रुपये नकद, दो पीली धातु के बिस्किट, दो लेडीज अंगूठियां, एक हीरे जड़ित अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी कान के टॉप्स और माथे का टीका बरामद हुआ। इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, तगड़ी, गणेश जी की मूर्ति के टुकड़े और अलग-अलग चांदी के सिक्के भी मिले।

तमंचा, कारतूस और बाइक भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घटना में इस्तेमाल हीरो एचएफ डीलक्स बाइक भी बरामद की गई है। बरामदगी और मुठभेड़ के आधार पर दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
 
विज्ञापन

हारुन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हारुन के खिलाफ बिजनौर के अलग-अलग थानों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 से 2025 तक दर्ज मामले शामिल हैं। वहीं, आरोपी महरूम के खिलाफ बहसूमा थाने में इसी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है।

दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें