फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन की मरम्मत से छह घंटे बंद रहा मेरठ-बागपत मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन की मरम्मत से छह घंटे बंद रहा मेरठ-बागपत मार्ग
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित कस्बे के रेलवे फाटक पर बुधवार की रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे लाइन बदलने का कार्य किया गया। जिसके चलते बुधवार रात को छह घंटे तक मेरठ-बागपत हाईवे बंद रहा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को बागपत से चमरावल मार्ग वाया पिलाना होते हुए निकाला गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के स्लीपर बदलने का कार्य करने के लिए रेलवे की ओर से प्रशासन को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया था। एसपी नीरज जादौन ने बुधवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक मार्ग डायवर्ट करने के निर्देश दिए थे। रेलवे लाइन पर काम चलने के कारण बागपत से मेरठ जाने वाले वाहनों को चमरावल रोड होते हुए पिलाना से मेरठ और मेरठ से आने वाले वाहनों को पिलाना मार्ग से चमरावल मार्ग निर्धारित किया गया। इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को लाइन पर कार्य करने के चलते छह घंटे के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें