फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे पूरा, होगा एनएचएआई के हवाले

विज्ञापन
बागपत-मेरठ हाईवे से गुजरते वाहन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नेशनल हाईवे 334बी का निर्माण आखिर पूरा हो गया है और इस महीने के आखिर में एनएचएआई के हवाले यह नेशनल हाईवे कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे को एनएचएआई के हवाले करने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। वहीं इस नेशनल हाईवे पर वाहन चलाने के लिए अगले महीने से जेब भी ढीली करनी होगी, क्योंकि अगले महीने से इस पर टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 334बी वर्ष 2013 में घोषित हुआ था जो गढ़ से मेरठ, बागपत, सोनीपत, झज्जर होते हुए लोहारू में राजस्थान सीमा तक है। इस नेशनल हाईवे का मेरठ से बागपत तक का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। इसका निर्माण वर्ष 2021 में कर दिया गया था, लेकिन बारिश होते ही यह नेशनल हाईवे उखड़ गया था। इसका निर्माण पूरा करने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2022 तक का समय मांगा था, लेकिन वह निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं कर सकी। अब इस नेशनल हाईवे का निर्माण पूरा हो गया है, जिसमें करीब 241 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस नेशनल हाईवे को जुलाई के आखिर में एनएचएआई के हवाले कर दिया जाएगा। इसके लिए हाईवे निर्माण की जांच शुरू करा दी गई हैं।
--
बालैनी में टोल प्लाजा अगले महीने चलेगा
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी में टोल प्लाजा बनाया गया है। जहां नेशनल हाईवे को इस महीने ही एनएचएआई के हवाले कर दिया जाएगा। उसके बाद टोल वसूलने का ठेका छोड़ा जाएगा और यह कहा जा रहा है कि अगले महीने टोल प्लाजा शुरू करके टैक्स वसूलने लगेंगे। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर वाहन दौड़ाने के लिए जेब ढीली होगी।
विज्ञापन

कोट...
नेशनल हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है और इसको एनएचएआई के हवाले करने के लिए जांच प्रक्रिया चल रही हैं। इस महीने के आखिर में यह नेशनल हाईवे एनएचएआई के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले महीने टोल प्लाजा शुरू हो सकता है, लेकिन यह एनएचएआई के स्तर पर होगा। - रोहित खारी, जीएम राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें