फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सा व्यवस्था बदहाल, एक ही हाथ में पर्ची और इलाज

विज्ञापन
चिकित्सा व्यवस्था बदहाल की खबर से संबं​धित फोटो। ग्वालीखेड़ा ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म
विज्ञापन
- ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर तो प्रसव कक्ष पर लगा है ताला, फार्मासिस्ट भी रहते हैं गायब
विज्ञापन


- लैब पर भी लटका रहता है ताला, मरीजों को खून की जांच कराने के लिए दूसरे स्थानों पर लगानी पड़ती है दौड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत काफी खराब है। यहां चिकित्सक पहले मरीजों की पर्ची बनाते हैं और फिर मरीजों का उपचार करते हैं। इससे यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। मरीजों को दवाई लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और लैब पर ताला लटका रहने के कारण खून की जांच कराने के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है।
ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो चुका है और हर समय बिल्डिंग गिरने का खतरा रहता है। यहां स्टाफ की कमी होने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक से नहीं मिल रही है। केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित त्यागी खुद ही पर्ची बनाकर मरीजों का उपचार करते हैं। परिसर में बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से टूटी होने के कारण पानी भरा रहता है। इससे मरीजों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। फार्मासिस्ट भी अधिकतर दवाई कक्ष में नहीं मिलता है, जिससे मरीजों को दवाई लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है या फिर वार्ड ब्वॉय को दवाई देने के लिए लगाया जाता है। ऐसे में मरीजों का उपचार रामभरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

प्रसव की नहीं सुविधा, दूसरे अस्पताल में जाने को मजबूर
ग्वालीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की कोई सुविधा नहीं है और महिलाओं को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। कई बार महिला चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।



- ग्वालीखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में न तो महिला चिकित्सक की तैनाती है और न ही खून जांच करने की सुविधा है। ऐसे में मरीज काफी परेशान रहते हैं। - आकाश कुमार

- स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानी होती है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए स्टाफ की तैनाती करानी चाहिए, ताकि मरीजों को परेशान न होना पड़े। - योगेंद्र कौशिक
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। स्टाफ की कुछ समस्या है। जल्द ही व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। - डॉ. अमित त्यागी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी

चिकित्सा व्यवस्था बदहाल की खबर से संबंधित फोटो। ग्वालीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म

चिकित्सा व्यवस्था बदहाल की खबर से संबंधित फोटो। ग्वालीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म

चिकित्सा व्यवस्था बदहाल की खबर से संबंधित फोटो। ग्वालीखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें