फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष: धारदार हथियारों से हमला, मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या से मचा कोहराम, सात लोग हुए घायल

Thu, 25 Apr 2024 07:39 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में धारदार हथियारों से हमला कर मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या कर दी गई, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हमले में मारे गए सतेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में रमाला क्षेत्र के बूढ़पुर गांव में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष में मेडिकल स्टोर संचालक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। जिसमें पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


बूढ़पुर गांव में रहने वाले राहुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता सतेंद्र (58) गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाते थे। बताया कि बुधवार देर रात वह अपने पिता के साथ मेडिकल स्टोर बंद कर घर वापस लौट रहा था। तभी रामकुमार के घर के सामने पहुंचे तो रामकुमार ने अपने भाई अमित, अंकुर, अंकित, मोनू और अन्य अज्ञात के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके चाचा विरेंद्र, कृष्णपाल, बाबा हरपाल सिंह, भाई रोहित और रक्षित वहां आए तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया।

वहीं, हमले में राहुल, उसके पिता सतेंद्र समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया। वहीं, सतेंद्र की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सतेंद्र की मौत हो गई।

राहुल ने बताया कि उसके पिता सतेंद्र का रामकुमार पक्ष के साथ जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा था। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि आरोपी रामकुमार, अमित, अंकुर, अंकित, मोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ पहले जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में हत्या में तरमीम कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

खरीदी हुई एक-एक बीघा जमीन पर विवाद
ग्रामीणों के अनुसार मृतक सतेंद्र और आरोपी रामकुमार पक्ष ने गांव के ही मां बेटे से एक-एक बीघा जमीन खरीदी थी। जिसमें जमीन की साइड निर्धारित नहीं हुई। अब आगे और पीछे की जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद हो गया और रंजिश बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें