बागपत। औषधि विभाग ने शुक्रवार को सलावतपुर खेड़ी गांव में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जहां मेडिकल स्टोर संचालक बगैर लाइसेंस के चलता पाया गया वहीं स्टोर से मिली लगभग 45 हजार रुपये की दवाईयां जब्त की गई। इतना ही नहीं दवाईयों के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि शुक्रवार को गांव सलावतपुर खेड़ी में कुलदीप मेडिकल स्टोर चलाता मिला। स्टोर संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा पाया और न ही उसने दवाईयों के क्रय व विक्रय के बिल प्रस्तुत किए। टीम ने मेडिकल स्टोर से दो औषधियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही 45 हजार रुपए की दवाईयां जब्त की गई। नमूनों की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।