फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता कविता का स्वागत

Tue, 22 Mar 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में कविता का स्वागत करती चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकड़ा। भारोत्तोलन खिलाड़ी कविता का नगर में आयोजित सम्मान समारोह में पालिका चेयरमैन ने स्वागत कर कविता को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

जनपद बागपत के ग्राम बिजवाडा की कविता तोमर पुत्री ओमप्रकाश भारोत्तोलन की इंटरनेशनल खिलाड़ी है। गत फरवरी माह में असम के गुहवाटी में हुई एशियन गेम में कविता ने 75 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीत जनपद का नाम रोशन किया।

सोमवार को सोमवार को नगर के मोहल्ला मुंडाला में आयोजित सम्मान समारोह में कविता देवी को सम्मानित किया। पालिका चेयरमैन नीलम धामा ने कविता का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर कविता के पति गौरव तोमर ने बताया  कविता का चयन कजाकिस्तान में ओलंपिक खेलों के लिए हो गया है। वह 22 अप्रैल को कजाकिस्तान में खेलने जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महावीर सिंह, चौधरी रणजीत सिंह, बालकिशन, रणवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, पुष्पेंद्र धामा, डॉ. सुरेंद्र धामा, बब्बल धामा, जगपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें