फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति के सदस्यों अौर छात्रों की वार्ता विफल

Tue, 22 Mar 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में छात्र अौर प्रबंध समिति के सदस्य वार्ता करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सातवें दिन भी छात्रों का धरना जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देखकर प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन घंटों वार्ता चलने के बाद विफल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया। छात्रों ने मंगलवार से कॉलेज में शिक्षण कार्य ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और छात्रों में तनावपूर्ण स्थिति बढ़ती जा रही है। गत छह दिनों से दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्र छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर और उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज में धरने पर बैठे है। सोमवार को समस्या को लेकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने कहा प्रबंध समिति कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों और छात्रों का खुलेआम शोषण कर रही है। कई दिनों से छात्र छात्रावास निर्माण व अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे है, कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलेज में तालाबंदी करने का प्रयास किया। 

कॉलेज परिसर में हंगामा बढ़ता देखकर प्रबंध समिति के राकेश जैन, मुन्ना के अलावा प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, रालोद के मंडल महासचिव सुखवीर सिंह गठीना, प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्ता की, घंटों तक चली वार्ता विफल हो गई। 
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में जमकर नोकझोंक भी हुई। छात्रों ने मंगलवार से शिक्षण कार्य प्रभावित करने की चेतावनी भी दी। 
प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा छात्रों को वार्ता के दौरान समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल हो गई। इसमें अमरदीप शर्मा, पुनीत शर्मा, मीनू शर्मा, कमल सिंह तोमर, रवि तोमर, बंसत, रजनी, सुप्रिया, छवि, सुधाशुं, राजीव, प्रदीप,  मनीष चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें