बिनौली। साउथ कोरिया में संपन्न हुई 15वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में बिनौली राइफल क्लब के होनहार शूटर यश तोमर ने रजत पदक जीता है। पदक जीतकर क्लब पर पहुंचे पदक विजेता शूटर का स्वागत किया गया।
साउथ कोरिया के चांगवान शहर में हुई एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में शूटर यश तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन की टीम स्पर्धा में शुभम बिसला व सागर भार्गव के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। पदक जीतकर मंगलवार को क्लब पर पहुंचे शूटर यश का कोच सचिन कौशिक, अभिनव चौहान, अभय धामा, हरिओम, उदित धामा ने स्वागत किया।