फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: परिवार सर्वेक्षण में लापरवाही पर 48 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीईओ बड़ौत ने आठ नवंबर तक डाटा अपडेट न करने पर वेतन रोकने का जारी किया नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिवार सर्वेक्षण में बड़ौत ब्लॉक की स्थिति खराब मिली है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने रिपार्ट पोर्टल पर अपडेट नहीं की है, जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम के निर्देश पर बीईओ ने ब्लॉक के 48 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर आठ नवंबर तक डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। आठ नवंबर तक सर्वेक्षण का डाटा अपडेट न करने पर नवंबर माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीईओ बड़ौत अनिल कुमार ने बताया कि बड़ौत ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शिशु शिक्षालय, प्राथमिक विद्यालय प्राचीन, प्राथमिक विद्यालय कमला नेहरू, प्राथमिक विद्यालय बाल विद्यामंदिर, प्राथमिक विद्यालय पठानकोट, दिगंबर जैन इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय पट्टी चौधरान, प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर, महात्मा गांधी इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय कस्तूरबा, प्राथमिक विद्यालय श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडी बड़ौत, प्राथमिक विद्यालय पट्टी मेहर, प्राथमिक विद्यालय बालवीर, जनता वैदिक इंटर कालेज, दिगंबर जैन जूनियर हाईस्कूल और इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीबाई, प्राथमिक विद्यालय नवीन, जनता वैदिक इंटर कालेज, वीर स्मारक इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय तिलवाड़ा, संविलियन विद्यालय सिलाना, प्राथमिक विद्यालय नंगला दो, प्राथमिक विद्यालय लूंब, प्राथमिक विद्यालय सोंटी, संविलियन विद्यालय बोहला, संविलियन विद्यालय ओढ़ापुर, संविलियन विद्यालय ढिकाना, संविलियन विद्यालय जलालपुर, संविलियन विद्यालय बरवाला, संविलियन विद्यालय बाम, संविलियन विद्यालय अंगदपुर, प्राथमिक विद्यालय जागोस, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबली, प्राथमिक विद्यालय बुढ़पुर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक शबगा, प्राथमिक विद्यालय चौबली, प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन वाजिदपुर, प्राथमिक विद्यालय बड़का, प्राथमिक विद्यालय आरिफपुर खेड़ी, संविलियन विद्यालय हसनपुर जिवानी का परिवार सर्वेक्षण का डाटा अपडेट नहीं है। इस पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आठ नवंबर तक डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें