फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने घर पर छापा मारकर अवैध कटान पकड़ा, 80 किलो मीट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2019 06:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बागपत के कुरैशियान मौहल्ले में शनिवार को पुलिस ने घर पर छापा मारकर अवैध कटान पकड़ा। टीम ने 80 किलो मीट बरामद किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एसआई मेघराज सिंह पुलिस टीम के साथ पुराना कस्बे में गश्त कर रहे थे। उन्हें कुरैशियान में मोहम्मद के घर पर अवैध रूप से पशु कटान करने की सूचना मिली। पुलिस पहुंची। जहां पर उन्हे दो व्यक्ति अवैध रूप से भैंस का कटान करते पाए गए। तीन उनके पास ही खड़े हुए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने जैसे ही घर में प्रवेश किया तो आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी खलील और मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वहां पर मौजूद अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से 80 किलो भैंस का अवैध मीट और पशु कटान करने वाले औजार भी बरामद किए।

बताया गया कि आरोपियों के पास कटान के संबंध में किसी तरह का लाइसेंस भी मौजूद नहीं था। वहीं पुलिस ने मांस की जांच पशु चिकित्सक से कराई। चिकित्सक ने सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया है। वहीं कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें