फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की मेरिट में नंबर नहीं आने से निराश युवक ने की आत्महत्या

Thu, 21 Nov 2019 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत में गुरुवार सुबह एक युवक ने यूपी पुलिस की मेरिट में नंबर नहीं आने से निराश होकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बालैनी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की यूपी पुलिस का सिपाही बनने की हसरत पूरी न हो सकी तो उसने मौत को गले लगा लिया।

दरअसल, गुरुवार को यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा की मेरिट जारी की गई। युवक को जब अपना नंबर इस मेरिट में नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नीचे उतारा। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में छानबीन की जा रही है। 

गौरतलब है कि सिपाही के 49,568 पदों पद पर भर्ती के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 31,360 नागरिक पुलिस व 18,208 पीएसी के हैं।

इसमें मेरिट के आधार पर कुल रिक्तियों के सापेक्ष लिखित परीक्षा में सफल 1,23,921 अभ्यर्थियों को अभिलेखों व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। यह संख्या कुल पदों की ढाई गुना है।  

भर्ती बोर्ड के अफसरों के अनुसार अब यूपी पुलिस को जल्द ही 49 हजार से अधिक जवान मिल जाएंगे। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए नवंबर में परीक्षा कराई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें