फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे निर्माण को लेकर लेखपालों ने की नाप-तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को लेखपालों की टीम ने करीब 20 मकान व दुकानों की माप की। सर्वे के दौरान मकान मालिकों के बारे में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लेखपाल विवेक शर्मा ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर कस्बे में हाईवे किनारे की दुकानों और मकानों का सर्वे किया जा रहा है। कस्बे में हाईवे निर्माण को लेकर कंपनी और दुकानदारों में विवाद है। कंपनी ने सडक़ के मध्य से दोनों और 13-13 मीटर पर निशानदेही की है, जबकि दुकानदार 10-10 मीटर पर निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन बैनर तले युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में 15 दिन तक धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विधायक योगेश धामा ने 11-11 मीटर पर सडक़ का निर्माण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। लेखपाल विवेक शर्मा, प्रदीप राणा, बलवीर सिंह ने कस्बे में हाईवे किनारे की दुकान और मकान की माप की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें