-टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कराई गई प्रतियोगिता
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पोस्टर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद, विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के महत्व पर अपने विचार रखे। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने रचनात्मकता और कलात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अजय वीर, विक्रम सिंह, चट्टान सोनकर, संदीप कुमार, रोहित कुमार, तरुण कुमार, लविश आदि मौजूद रहे।