फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में पुलिस ने मावा से भरे दो कैंटर पकड़े 

Wed, 18 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पर पकड़ा गया मावे से लदा कैंटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागप के अग्रवाल मंडी टटीरी में मिलावटी मावा बनाने की शिकायत पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर मावा से भरे दो कैंटर पकड़े। पुलिस की सूचना पर  खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़े मावा के नमूने भरे। 
विज्ञापन

जिला बागपत के कई गांवों में मावा बनाया जाता है। इसके बाद मावा दिल्ली में सप्लाई किया जाता है। प्रतिदिन कई वाहन मावा लेकर जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस अफसरों को मिलावटी मावा बनाने की शिकायत मिल रही थी। एसपी अजय शंकर राय ने शिकायत को गंभीरता से लेकर क्राइम ब्रांच की टीम को मिलावटी मावा बनाने वालों का पता लगाने के निर्देश दिए। स्वाट टीम के इंचार्ज समय सिंह अपने साथियों के साथ अग्रवाल मंडी टटीरी में मंगलवार सुबह वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस टीम मावा से भरे दो कैंटरों को पकड़कर चौकी में ले आई। इसकी जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को दी। वहां इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौरसिया पहुंचे। उन्होंने पकड़े मावा के सैंपल भरे। चौरसिया ने बताया अभी तक 13 नमूने भरे हैं। 

राहुल खट्टा के गुर्गे लंबू पर गुंडा एक्ट 
बागपत। राहुल खट्टा गैंग के सदस्य जाहिद उर्फ लंबू पर पुलिस ने ओर शिकंजा कस दिया है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इसके अलावा तमंचे और चाकू के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

 बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी जाहिद उर्फ लंबू ने राहुल खट्टा के साथ मिलकर अधिकांश घटनाओं को अंजाम दिया था। शहर के बड़ा बाजार से सराफ प्रदीप वर्मा का फिरौती के लिए अपहरण किया था। चार माह पहले पुराना कस्बे में एक युवक की गोली मारकर हत्या की। पुलिस उसके मकान की कुर्की की तैयारी कर रही है। मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस चस्पा हो चुका है। अब कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने मोनू निवासी तमेला गढ़ी को छुरी और बालैनी पुलिस ने किरणपाल निवासी हरिया खेड़ा को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा बागपत पुलिस ने एनबीडब्लू के आरोपी वीरेंद्र व ओमप्रकाश निवासी भगौट और गुरजी उर्फ अली हसन निवासी पांची को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

555 लीटर शराब के साथ कई पकड़े  
बागपत। पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर 555 लीटर शराब के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पाबला बेगमाबाद निवासी बबलू भी शामिल है। उसके पास से 27 लीटर शराब बरामद हुई है। 

वाहन से एक हूटर, 12 काली फिल्म उतारी
बागपत। जनपद में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर एक वाहन से हूटर, 12 वाहन से काली फिल्म उतारी। 99 वाहनों के चालान कर 66400 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 

झगड़ों की सूचना पर दौड़ी रही पुलिस 
बागपत। काठा गांव में आग में सिकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके अलावा ट्यौढी, खेकड़ा, बरनावा, जिवाना, औसिक्का, ककड़ीपुर, ककौर कला, नंगला, मलकपुर में झगड़े हुए। यूपी-100 की गाड़ी ने वहां पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें