फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मां भगवती के जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

बिनौली। बरनावा के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में रविवार रात मां भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध कलाकारों ने मां के गीतों का गुणगान कर रात भर भक्तों को भक्ति रस से सरोबार किया।
विज्ञापन

मां भगवती जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि किनौनी शुगर मिल के यूनिट हेड केपी सिंह ने झंडारोहण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अमीननगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने चुनरी भेंट की। छत्र ब्रजपाल सिंह शास्त्री एवं लेखराज प्रधान और मुकुट सुबोध राणा, राजू तोमर और अमित सोलंकी ने चढ़ाया। नारियल अनिल प्रधान, आदित्य सोलंकी, बीईओ सतीश शर्मा और देवेंद्र रोमर ने चढ़ाया। प्रथम पूजा मोहित जैन और विशाल जैन ने की। इसके बाद शाही म्यूजिकल ग्रुप की धुनों पर कलाकार हरजीत दीवाना, राजेश मस्ताना, एक्सी तूफान एवं शालू चौधरी ने गणपति देवा आ जाओ, शारदे मा तेरा जवाब नहीं, मुझे दास बना ले मां, तेरी चुनरिया लाये है मां आदि गीतों का गुणगान किया। इस दौरान अजय सोलंकी, रविंद्र हट्टी, चीनू ट्यगी, सनी कुमार, सुभाष शर्मा, अंशुल रुहेला, संजय बागड़ी, चंद्रपाल कश्यप, अनुराग, राजवीर, मोहित, विशाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें