फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रेम विवाह कर गांव में आए युवक-युवती, वापस भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। झूंडपुर गांव में पड़ोस की दूसरी जाति की युवती के साथ प्रेम विवाह करके चार माह बाद गांव में आए दंपती का लोगों ने विरोध किया। बुधवार को पंचायत कर लोगों ने दोनों को गांव में न रहने का फरमान सुनाया। पंचायत में युवक और युवती के परिवार वाले भी शामिल रहे। झूंडपुर गांव में रहने वाले जाट जाति के युवक का पड़ोस की हिंदू लुहार जाति की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि छह माह पहले युवक और युवती गांव से चले गए थे। ग्रामीणों के कहने पर युवक ने युवती को घर भेज दिया था। युवती को उसकी विधवा मां ने रिश्तेदारी में रहने के लिए भेज दिया, लेकिन दोनों में बातचीत बंद नहीं हुई।
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिन बाद युवक फिर से युवती को उसकी रिश्तेदारी से लेकर चला गया और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद दोनों बाहर रहने लगे।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से दोनों गांव में आकर रहने लगे। इसके बारे में पता चलने पर गांव के लोगों और युवती के परिजनों ने विरोध भी किया। इसको लेकर बुधवार को गांव के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में दोनों के गांव में रहने पर अन्य युवक-युवतियों पर गलत असर होने की बात कही और ऐसी घटनाएं रोकने पर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में पंचों ने दोनों को बाहर भेजने का निर्णय लिया। पंचायत में युवक के परिजनों ने पांच दिन का समय मांगा, लेकिन पंचों ने एक सप्ताह का समय दे दिया। उधर पंचायत होते ही युवक अपनी पत्नी के साथ गांव से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें