फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से दो मकानों की छत व दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बारिश के कारण फजलपुर सुंदरनगर व तितरौदा गांव में दो मकानों की छत व दीवार गिर गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

फजलपुर सुंदरनगर गांव में मनोज हलवाई ने बताया कि वह परिवार के साथ मकान में रहते हैं। मंगलवार को बारिश होने के कारण उनके मकान में दरारें आ गई थीं। मकान में दरार आने के बाद मां बाला देवी, पत्नी शीलू देवी और बच्चे पहले ही बाहर आ गए थे और इसी दौरान छत गिर गई, जिससे संदूक, गेहूं की टंकी, बेड आदि सामान दबकर नष्ट हो गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं तितरौदा गांव में मनोज ने बताया कि बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई और घर का सामान दबकर नष्ट हो गया। दोनों पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें