फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मायके वालों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया, पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गोठरा गांव में विवाहिता इशिका (24) का शव बुधवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहां आए विवाहिता के चाचा भूपेंद्र ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। इसमें पुलिस ने पति सचिन समेत सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नोएडा के दादरी निवासी भूपेंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी इशिका की शादी दो साल पहले गोठरा गांव निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सचिन समेत अन्य ससुराल वालों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर इशिका का उत्पीड़न शुरू कर दिया। बुधवार को इशिका की फांसी लगाकर हत्या कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा का कहना हैं कि विवाहिता की हत्या के मामले में पति सचिन, जेठ नवीन, मांगे, सास प्रमिला, नंद सरिता, पिंकी और रीति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें