फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलोचपुरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बिलोचपुरा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। परिजनों की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में पति और सास सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोदीनगर क्षेत्र के सारा गांव निवासी शादाब ने बताया कि 2016 में उसने अपनी दो बहनों तरन्नुम व बेबी का निकाह बिलोचपुरा निवासी आमिर व सामिर पुत्रगण इमरान के साथ किया था। निकाह में हैसियत से ज्यादा दान दहेज देकर बड़ी बहन तरन्नुम को विदा कर दिया था। चार माह पूर्व छोटी बहन बेबी को भी निकाह रुखसती के समय दहेज का सारा सामान देकर विदा किया था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही गाड़ी की मांग की जाने लगी। मारपीट भी की जाने लगी। बात बढ़ती देख में वह अपनी दोनों बहनों को मायके ले आया। दस दिन पहले ही समाज के लोगों द्वारा समझौता कराने पर दोनों बहनें वापस ससुराल आ गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने फिर दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी। बुधवार की सुबह उन्हें बेबी की मौत की जानकारी मिली। पुलिस को जानकारी देने के बाद सीओ ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतका के भाई ने बेबी के पति सामिर, देवर बाबू, ससुर इमरान व सास फिरदौस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें