फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में भी खुला बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने सख्ती से बंद कराई दुकानें, व्यापारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद भी कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोले रखी। पता लगने पर एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंच कर दुकानें बंद कराई और व्यापारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खेकड़ा में बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन है। इसके बावजूद नगर के कुछ व्यापारी बाजार में अपनी दुकान खोल रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम अजय कुमार और सीओ मंगल सिंह रावत पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचे और खुली दुकानों को बंद कराया। साथ ही भविष्य में साप्ताहिक बंद मेें दुकान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि सरकार के आदेशों का पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों की दुकानों की वीडियोग्राफी कराकर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें