खेकड़ा। करीब छह वर्ष से विवाहित युवक और विवाहिता महिला का प्रेम आखिरकार परवान चढ़ गया। सोमवार को दोनों ने नगर में मौलवी के पास पहुंचकर निकाह कर लिया।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी महिला की करीब छह वर्ष पहले खेकड़ा निवासी एक युवक के साथ निकाह हुआ था। इसी दौरान उसका खेकड़ा निवासी एक पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते महिला ने पति से तलाक ले लिया और खेकड़ा में ही किराये पर कमरा लेकर प्रेमी युवक के साथ रहने लगी। छह माह पहले महिला का दिल्ली निवासी युवक एवं उसके प्रेमी का निकाह अमीनगर सराय निवासी एक युवती से परिजनों ने कर दिया था। इसी बीच दोनों ने अपने पति और पत्नी से तलाक लेकर प्रेम को परवान चढ़ाने की कसम खाकर साथ रहने का निर्णय लिया।
कुछ दिन बाद प्रेमी अब अपनी रटौल निवासी प्रमिका से निकाह करने से मना करने लगा। इसके चलते प्रेमिका ने निकाह न करने पर प्रेमी के खिलाफ थाने में कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दो दिन पहले प्रेमिका ने थाने में पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र दे दिया। इसके चलते समाज के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी प्रेमिका के साथ निकाह करने के लिए राजी हो गया। सोमवार को दोनों ने मौलवी के पास पहुंचकर निकाह कर लिया और वहा से दोनों खुशी खुशी अपने घर चले गए।