फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले सैनिटाइज किए मेहमान, फिर हुई बरातियों की खातिरदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बा मुरादनगर से दो दुल्हनों को लेने के लिए 14 बराती पहुंचे। कोरोना महामारी को देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत सैनिटाइजर से किया। दुल्हन के भाइयों ने घरातियों से लेकर बारातियों को मास्क वितरित किए और सभी से डिस्टेंस बनाने के लिए कहा। लोगों को जागरूक करने के लिए पंडाल में जगह-जगह पोस्टर भी लगाएं गए।
विज्ञापन

कस्बे की नानकपुरम कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता यूनुस खान व आरपीएफ के जवान हैदर अलवी की बहन की शादी थी। कोरोना महामारी के चलते सोमवार को दूल्हे सहित 14 लोग दुल्हनों को लेने के लिए कस्बे में पहुंचे। बरात का स्वागत सैनिटाइजर से किया और पंडाल में जगह जगह मास्क का प्रयोग करने से लेकर डिस्टेंस बनाने के पोस्टर चस्पा किए । पंडाल के अंदर सैनिटाइजर व मास्क की पूरी व्यवस्था की गई। दुल्हनों के भाई यूनुस खान ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए विवाह समारोह में सैनिटाइजर से लेकर सोशल डिस्टेंस और मास्क जरूरी है।
कस्बे में अन्य शादियां भी ऐसे ही होगी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के लोगों ने यूनुस की बहनों की शादी को देखकर कस्बे में 12 से लेकर 25 जून तक होने वाली शादियों को भी इसी तरह से कराने का निर्णय लिया। लोगों का कहना है कि शादी में सैनिटाइजर से लेकर मास्क की पूरी व्यवस्था रहेगी। कस्बे के मोहन का कहना है कि वह भी अपनी बेटी की शादी में सैनिटाइजर से लेकर अन्य व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें