फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार तो खुलेंगे, आप मास्क जरूर पहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दो दिन के लॉकडाउन की समय-सीमा समाप्त हो गई। आज से बाजार खुलेंगे। मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। जुलाई माह में ही अब तक 169 संक्रमित मिल चुके हैं। यानि रोज संक्रमण के 13 मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में एहतियात बरतकर ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में कोरोना संक्रमण की रोकथाम चुनौती बन गई है। जिले में कोरोना संक्रमण के 441 मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें 169 मामले जुलाई महीने के ही हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शनिवार और रविवार का लॉकडाउन रखा गया। सोमवार से बाजार खुलेंगे तो भीड़ का हिस्सा न बनें। जरूरत के हिसाब से ही घर से निकलें। मास्क जरूर पहनें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें। हाथ धोते रहें। यही सब उपाय कर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें