फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोलॉजी के पेपर में कई प्रश्न आउट ऑफ सेलेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई परीक्षा के तहत शनिवार को इंटरमीडिएट की बायोलॉजी और हाईस्कूल की पेंटिंग विषय पेपर हुआ। दोनों परीक्षाओं में 18 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का पेपर कठिन था। कई प्रश्न आउट ऑफ सेलेबस आए।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चौधरी और वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सभी छात्र-छात्राओं की संघन चेकिंग की गई। मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केन्द्र के बाहर रखवाई गई। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट की बायोलॉजी की परीक्षा में 645 छात्र पंजीकृत थे। 629 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 16 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की पेंटिंग विषय की परीक्षा मात्र तीन सेंटरों पर संपन्न कराई गई। पंजीकृत 164 छात्रों में से 162 उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित रहे। माउंट लिटरा स्कूल के बॉयोलोजी के टीचर योगेंद्र शर्मा के अनुसार पेपर थोड़ा कठिन रहा। कई प्रश्न आउट ऑफ सेलेबस पूछे गए। कहा कि जिन छात्रों ने बायोलॉजी को टाइम टेबिल बनाकर समय दिया होगा, वे ही छात्र पास हो सकेंगे। ढिलाई करने वाले छात्रों के सामने पेपर में पासिंग नंबर भी लाना कठिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें