फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज की उपेक्षा कर रही हैं कई राजनीतिक पार्टियां

Tue, 04 Oct 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूंब गांव में कश्यप समाज की बैठक में बोलती सुनीता कश्यप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत।  महिला कश्यप युवा मंच की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को राजनीतिक पार्टियां ठगती आ रही है और उनकी उपेक्षा की जा रही है। वे लूंब गांव में कश्यप समाज की सभा में बोल रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके समाज के व्यक्ति को कोई भी पार्टी चुनाव लड़ाना नहीं चाहती। सिर्फ समाज की वोट लूटने के लिए चुनाव से पहले आती है। शराब बांटती है, समाज के लोगों को नशे की तरफ धकेल रही है। उन्होंने समाज के लोगों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया।

 ताकि वे पढ़ लिखकर ऊंचे पदों पर जा सके और राजनीति में भी अपना स्थान बना सके। उन्होंने कहा कि जब तक कश्यप समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे और पार्टियों का बहिष्कार नहीं करेंगे, तब तक उनको कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाट समाज का सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण रद कर दिया। लेकिन, उप्र में अभी भी पिछड़ा आरक्षण का लाभ वे ले रहे हैं। मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाषचंद कश्यप ने कहा कि समाज के लोग नशे को छोड़े, बड़ों का सम्मान करें, बच्चों को शिक्षित करें और हाथ की दस्तकारी भी सिखाएं। 

इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि 13 अक्तूबर को बड़ौत में विशाल कश्यप समाज का सम्मेलन होगा। इसमें कश्यप समाज के बच्चे महिला व पुरुष अधिक से अधिक भाग लें। रामपाल, पालू, रघुवीर, मोनिका, गौरव, धर्मों कश्यप, मान सिंह, राकेश, रूपक, छोटूराम, प्रदीप, मनीष, निखिल, रवि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें