छात्रा ने रास्ते में मिले अपने भाई को जानकारी दी। इस पर छात्रा के भाई और उसके साथियों ने बाइक सवार दोनों मनचलों का पीछा किया, जिनमें से एक उन्हें चकमा देकर भाग निकला, जबकि दूसरे को मौके पर ही दबोच लिया।
आरोपी की छात्रा के भाई और अन्य आसपास के युवकों ने जमकर पिटाई की और मारपीट करते हुए उसे कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय कस्बे का बताया जा रहा है। वह छात्रा के स्कूल में ही पढ़ाई करता है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके दूसरे साथी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस उसके साथी को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।